फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट में 9 लोग नामजद

छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट में 9 लोग नामजद

Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट में 9 लोग नामजद
छात्रा से छेड़छाड़ में नौ लोग नामजद
विज्ञापन

खतौली।
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने तथा मकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों समेत नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी बाप व बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस बाकी आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

जानसठ रोड भूड़ क्षेत्र निवासी छात्रा का दूसरे समुदाय के युवकों ने फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शनिवार शाम विरोध करने पर आरोपी युवकों ने परिजनों व अपने साथियों के साथ छात्रा के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। आरोप था कि इन युवकों ने छात्रा का अपहरण करने की भी कोशिश की थी। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोएब, मोनिश पुत्रगण शोकीन, शोकीन पुत्र इशहाक, सलमान, फारुक, शाहबाज, फुरकान, आबिद समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपी शोएब व उसके पिता शोकीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed