{"_id":"5a36bbfc4f1c1ba7668babe7","slug":"161513536508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले 4 चोरों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले 4 चोरों को पकड़ा
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
मोबाइल शॉप में दो सप्ताह पूर्व हुई चोरी में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से मोबाइल समेत कीमती सामान व दो तमंचे समेत चाकू व छुरी भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली में रविवार को सीओ एसकेएस प्रताप ने पत्रकारों को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बताया कि 29 नवंबर की रात में चोरों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित गांव ढ़ासरी निवासी कुदरत अली की मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर उसमें से हजारों रुपये के मोबाइल व कीमती सामान चोरी कर लिए थे। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने दुकान से चोरी किए मोबाइलों के जरिये चारों आरोपियों को सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े के चोरों ने अपने नाम गांव कवाल निवासी अब्बास हैदर पुत्र इसरत, गुलशेर पुत्र निसार अंसारी, रितेश पुत्र ताराचंद व रतनपुरी के गांव कल्याणपुर निवासी ताजू उर्फ ताजूददीन पुत्र सलाऊददीन बताए हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 38 मोबाइल, कंप्यूटर का कीमती सामान समेत बरामद किया। चोरों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, चाकू व छुरी भी मिली है। सीओ ने बताया कि इन चोरों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसएसआई लेखराज सिंह, एसआई कर्मवीर, नवीन कुमार, मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल अनुज कुमार, मोहम्मद इरफान, देवेश आदि शामिल रहे।
महंगे मोबाइल की चाह में की चोरी
मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले चारों युवकों ने महंगे मोबाइल अपने पास रखने की चाह में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के मोबाइलों मेें सिम डालकर तीनों युवक घूम रहे थे। दोस्तों को महंगे मोबाइल दिखाकर उनको भी चिढ़ा रहे थे। मोबाइल के आईएमईआई नंबरों की वजह से ही चारों युवक पुलिस की पकड़ में आ गए। इन चारों के दिमाग में यह भी ख्याल नहीं था कि वे पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
कम उम्र के हैं युवक
सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले अब्बास हैदर, गुलशेर, रितेश व ताजू उर्फ ताजूददीन 19 से लेकर 20 साल की उम्र के हैं। अब्बास हैदर, गुलशेर, ताजू ने चोरी का पहला अपराध किया। रितेश गांव में छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। तीन दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। ताजू का कहना था कि उसे चोरी करने तथा जेल जाने का कोई अफसोस नहीं है।