{"_id":"59a70b024f1c1b0e278b490c","slug":"161504119554-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टलरी में कर्मचारियों का बखेड़ा, हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्टलरी में कर्मचारियों का बखेड़ा, हंगामा, तोड़फोड़
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्टलरी में तोड़फोड़, हंगामा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। सरशादी लाल डिस्टलरी में आईडी चेक करने को लेकर सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ एक कर्मचारी की नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर ऑफिसर ने पुलिस बुलाने को फोन किया तो कर्मचारी भड़क उठे। अस्थायी कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए डिस्टलरी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही कर्मचारी काम बंद करके चले गए। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार की सुबह मंसूरपुर की सरशादी लाल डिस्टलरी में गेट पर सिक्योरिटी ऑफिसर सतेंद्र राठी ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों की आईडी को चेक कर रहे थे। एक कर्मचारी ने आईडी दिखाने से इंकार कर दिया। इस पर सिक्योरिटी ऑफिसर और अस्थायी कर्मचारी के बीच नोकझोंक हो गई थी। इस दौरान सिक्योरिटी ऑफिसर ने मंसूरपुर थाने से पुलिस को बुलाने के लिए फोन कर दिया। पुलिस बुलाने को लेकर अस्थायी कर्मचारी भड़क उठे। कर्मचारियों ने डिस्टलरी में काम करना बंद कर दिया और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करनी प्रारंभ कर दी। कर्मचारियों ने गेट के पास स्थित कमरे का एसी, सोफा और शीशे तक तोड़ डाले। तोड़फोड़ करने के बाद कर्मचारी डिस्टलरी से भाग निकले। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। इस मामले की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।