{"_id":"5d13c41c8ebc3e3cd810dfd2","slug":"156157645715-khatauli-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमित की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर डालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या करके अमित का शव रेलवे ट्रैक पर डालने का आरोप
खतौली। हरिद्वार में एक निजी संस्था में नौकरी करने वाले अमित का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर डालने का आरोप लगाया है। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल का आश्वासन दिया है।
गांव ताजपुर निवासी अमित पुत्र आजाद सिंह हरिद्वार में एक निजी संस्था में नौकरी करता था। 31 मई की सुबह अमित का शव सफेदा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला था। उस वक्त पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने उस वक्त भी अमित की हत्या करने की पुलिस से आशंका जताई थी, जबकि पुलिस का कहना था कि अमित की मौत ट्रेन के नीचे आने से हुई है। बुधवार को मृतक अमित के परिजन इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से मिले। परिजनों ने इंस्पेक्टर को बताया कि अमित की हत्या करके ट्रेन हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया है। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने की आशंका भी जताई है। इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने परिजनों को आश्वासन दिया है।