{"_id":"5d0e7c298ebc3e0a3936ec32","slug":"156123036115-muzaffarnagar-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला के युवक ने खालापार स्थित किराए के मकान में शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
मोहल्ला लद्दावाला निवासी शहजाद (28) का शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी से तलाक हो गया था। करीब एक साल से वह एक युवती के साथ मोहल्ला खालापार में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे युवक ने कमरे में खुद को बंद कर छत के कुंडे से लटकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर शहजाद के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शहजाद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती पर ही हत्या का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मामले में शनिवार देर शाम तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।