फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देहरादून पुलिस प्रेमी युगल पकड़ने स्टेशन पर पहुंची

देहरादून पुलिस प्रेमी युगल पकड़ने स्टेशन पर पहुंची

Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
देहरादून पुलिस प्रेमी युगल पकड़ने स्टेशन पर पहुंची
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रेमी युगल को तलाश करने के लिए देहरादून पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। युवक दिल्ली का रहने वाला है और युवती देहरादून की रहने वाले बीए की छात्रा है। मोबाइल फोन से दोनों की लोकेशन खतौली रेलवे स्टेशन पर मिली थी। देहरादून पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस के साथ युवती के परिजन भी थे।
विज्ञापन

देहरादून के एसआई भीमसिंह बिश्नोई ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला राजेश वर्मा नाम का युवक देहरादून में एक कंपनी में कार्य करता है। वह जिस मकान में किराए पर रहता था, उसके मकान मालिक की बीए में पढ़ने वाली बेटी को एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार की सुबह युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन खतौली रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को रेलवे स्टेशन और आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed