फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में घपलेबाजी की जांच करने पहुंची टीम

बैंक में घपलेबाजी की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 21 Jun 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बैंक में घपलेबाजी की जांच करने पहुंची टीम
मोरना। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ग्राहकों के लाखों रुपये निकालने के मामले की जांच करने बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम भोपा पहुंची। टीम में शिकायतकर्ताओं के खातों की जानकारी लेने के साथ ही बैंक कर्मचारियों से भी बातचीत की। उधर, घपलेबाजी को लेकर बृहस्पतिवार को भी ग्राहकों का बैंक में प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

गांव ककरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा एक वर्ष से विवादों का केंद्र बनी हुई है। बैंक खातों से लाखों रुपयों की रकम को निकालने के आरोप लगाते बुधवार को ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। ककरौली थानाध्यक्ष जितेंद्र अंबावत किसी तरह शाखा प्रबंधक को सुरक्षित निकाल कर थाने ले आए थे। बृहस्पतिवार को भी ग्राहकों की भारी भीड़ शाखा पर एकत्र हो गई। ग्राहक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि उनके खाते से 8 लाख 60 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए गए। लियाकत ने दो लाख, भारतवीर ने 3 लाख 90 हजार, ओमवीर 67 हजार, मनोज एक लाख दस हजार, शिवकुमार एक लाख, शमशाद एक लाख 82 हजार, जल सिंह 25 हजार, गुफरान 3 लाख 40 हजार, आबाद 3 लाख 34 हजार, रुखसाना 2 लाख, ओमप्रकाश 3 लाख 22 हजार, मनोज 73 हजार, तिलकराम, 59 हजार, जर्रार हुसैन 1 लाख 40 हजार सहित अन्य ग्राहकों ने भी बैंक खातों से लाखों की रकम के हड़पने के आरोप बैंक शाखा पर लगाए। शाखा पर लग रहे आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम के अधिकारी एजीएम आरपी सिंह, सुधीर जैन जानसठ शाखा प्रबंधक, दीपक शर्मा तिस्सा शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहक पनी शिकायत लिखित में बैंक में दे दें। सभी शिकायतों का शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जाएगा। टीम के अधिकारियों ने बैंक में घपलेबाजी की जांच पड़ताल की। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास ने बैंक स्टाफ व अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर निष्पक्ष जांच तथा दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed