{"_id":"5d0a78bb8ebc3e07be2d93af","slug":"156096734120-muzaffarnagar-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में गोलियां चलीं, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में गोलियां चलीं, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में गोलियां चलीं, एक घायल
पुरकाजी। दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद में बुधवार को संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी, छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल पक्ष की महिलाओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इंस्पेक्टर के सामने रोते हुए कहा कि न्याय नहीं मिला तो गांव छोड़कर चले जाएंगे।
गांव भूराहेड़ी में दो भाइयों अनीस व मुस्तफा के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। खेत में खड़े पॉपुलर के 40 पेड़ काट लेने को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि अनीस पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोलकर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से युवक फिरोज घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर एक बुजुर्ग महिला की हालत भी बिगड़ गई। घायल को लेकर उसके परिवार की महिलाएं थाने पहुंचीं और तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के सामने रोते हुए अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यदि न्याय नहीं मिला तो गांव से पलायन कर लेंगे। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराकर जाबिर की तहरीर पर अनीस अहमद, उसके पुत्र नफीस और गुड्डू के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने आने वालों में गुलशेर, जुलफाना, शहनाज, जुलेखा, परवीन आदि शामिल थे।