फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला से ई-रिक्शा चालक ने किया लूट का प्रयास

महिला से ई-रिक्शा चालक ने किया लूट का प्रयास

Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला से ई-रिक्शा चालक ने किया लूट का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर के नुमाइश कैंप निवासी महिला से ई-रिक्शा चालक ने लूटपाट की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नुमाइश कैंप कॉलोनी निवासी महिला मंगलवार शाम ई-रिक्शा से शिवचौक आने के लिए बैठी थी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक महिला को रुड़की रोड पर जिला अस्पताल तिराहे से आगे ले गया और एक सुनसान स्थान पर उससे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को चलती ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। जिससे महिला घायल हो गई। पीड़िता ने इसकी सूचना फोन कर परिजनों को दी। परिजन मौके पर जा पहुंचे और उसको जिला अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान रुड़की रोड की तरफ से आरोपी ई-रिक्शा चालक वापस शहर की तरफ आने लगा। जिसको पहचानकर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम का कहना है कि तलाशी लेने पर आरोपी आजाद निवासी सुजड़ू ई-रिक्शा चालक के पास से 2.600 किग्रा. डोडा पाउडर बरामद हुआ, जिस पर उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed