फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सामूहिक दुष्कर्म मामले में युवती के बयान दर्ज

सामूहिक दुष्कर्म मामले में युवती के बयान दर्ज

Mon, 17 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में युवती के बयान दर्ज
सामूहिक दुष्कर्म मामले में युवती के बयान दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सीओ सदर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती के साथ 20 अप्रैल को युवक ने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपियों ने क्लिप वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को कई बार हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के बाद मामले को फर्जी बताकर छोड़ दिया था, जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से थाना पुलिस की शिकायत की थी। बाद में मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद 11 मई को घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अब तक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने रविवार को पीड़िता के घर पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर भी तहरीर व घटनास्थल बदलवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। सीओ सदर का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed