फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चालक ने ही स्क्रैप बेचकर गायब किया था ट्रक

चालक ने ही स्क्रैप बेचकर गायब किया था ट्रक

Sun, 16 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चालक ने ही स्क्रैप बेचकर गायब किया था ट्रक
मुजफ्फरनगर। हाईवे से तीन मई को चोरी हुआ लाखों के स्क्रैप से लदा ट्रक चालक ने ही साथी के साथ मिलकर चोरी किया था। आरोपी ने झारखंड से चलने के साथ ही रायपुर जनपद में ट्रक में लदा स्क्रैप बेच डाला था, जिसके बाद खाली ट्रक को सुनियोजित तरीके से यहां लाकर चोरी दर्शाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित ढाबे के बाहर से तीन मई को स्क्रैप से लदा ट्रक चोरी कर लिया गया था। चोरी हुआ ट्रक ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था, जो बाद में चरथावल रोड से लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था। घटना की रिपोर्ट स्क्रैप कारोबारी राजकुमार जैन ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराते हुए ट्रक में चार लाख से अधिक कीमत का स्क्रैप लदे होने की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में ट्रक चालक नीटू वर्मा निवासी गांव इकबालपुर झबरेड़ा व उसके साथी अमित वर्मा निवासी गांव चौरा नानौता को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्क्रैप से लदा ट्रक झारखंड से लेकर चलते के बाद ही स्क्रैप को रायपुर जनपद में बेच लिया गया था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से दोनों आरोपी खाली ट्रक लेकर जनपद में पहुंचे और हाईवे स्थित ढाबे पर रुके। यहां चालक नीटू वर्मा ढाबे पर ही रुककर खाना खाने लगा, जबकि उसका साथी अमित वर्मा ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक को दिखाते हुए उसे लेकर चला गया। यहां से हाईवे बाईपास होते हुए अमित वर्मा ट्रक लेकर चरथावल रोड पहुंचा और उसे जंगल में खड़ा कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से स्क्रैप बेचकर आए रुपयों में से 7,500 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed