फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेंगलूर में खतौली के ट्रक चालक को बंधक बनाकर रखा

बेंगलूर में खतौली के ट्रक चालक को बंधक बनाकर रखा

Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेंगलूर में खतौली के ट्रक चालक को बंधक बनाकर रखा
बंगलूरू में खतौली के ट्रक चालक को बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन

खतौली। बंगलूरू में पिछले पंद्रह दिनों से खतौली के ट्रक चालक और उसके क्लीनर को आढ़ती ने बंधकर बनाकर रखा हुआ है। खतौली के व्यापारी पर बंगलूरू के आढ़ती के आठ लाख रुपये बकाया है, इसलिए आढ़ती ने चालक व क्लीनर को अपने यहां बंधक बनाकर रखा हुआ है। ट्रक मालिक ने पुलिस से चालक व क्लीनर को छुड़वाने की गुहार लगाई है।

नगर निवासी शाहनवाज ने 27 मई को एक व्यापारी के कहने पर भाड़े पर बंगलूरू से उसका आम का माल लाने के लिए अपना ट्रक को चालक आबिद व क्लीनर को लेकर भेजा था। पता चला कि व्यापारी के बंगलूरू के आढ़ती पर करीब 8 लाख रुपये बकाया हैं। इसलिए आढ़ती ने माल भेजने के बजाए ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व क्लीनर को बंधक बना लिया है। बंगलूरू के आढ़ती का कहना है कि जब तक उसके 8 लाख रुपये का हिसाब नहीं किया जाएगा, वह चालक व क्लीनर को नहीं छोड़ेगा। इस संबंध में ट्रक मालिक ने पुलिस को भी इस संबंध में अवगत कराया था। अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। आढ़ती का हिसाब करने के लिए रुपये एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed