{"_id":"5cfea7d8bdec22071212ee52","slug":"156019297612-muzaffarnagar-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के अपहरण के बाद कार्रवाई के लिए भटक रहे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी के अपहरण के बाद कार्रवाई के लिए भटक रहे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की बरामदगी के लिए लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। खतौली से दस दिन पूर्व अपहृत हुई किशोरी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिजन कार्रवाई के लिए भटक रहे हैं। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी करीब एक पखवाड़े से अपनी बड़ी बहन की ससुराल में उसकी देखभाल करने आई थी। एक जून को दामाद किशोरी को परिजनों से मिलाने के लिए गांव लेकर गया था। खतौली पहुंचकर दामाद किशोरी को मार्केट से कपड़े दिलाने लगा, इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि किशोरी के गांव के ही तीन युवक उसका अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर खतौली कोतवाली में देते हुए अपहर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही नाबालिग बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजन खतौली कोतवाली के चक्कर काट रहे थे। कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को परिजनों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने पीड़ितों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही थाना पुलिस को किशोरी की बरामदगी करने के निर्देश दिए हैं।