फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की

प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की

Thu, 06 Jun 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की
प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

जानसठ । क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। प्रेमिका ने प्रेमी की बेवफाई पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रेमिका को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवती की शादी सिखेड़ा क्षेत्र के गांव के युवक के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पति से अनबन होने के कारण वह जानसठ क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के यहां रहने लगी। बहन के यहां रहते हुए उसके पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध हो गए। प्रेमी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसे शारीरिक संबंध बना लिए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। बुधवार की शाम प्रेमिका युवक के घर पहुंची और गर्भवती बताते हुए शादी करने को कहने लगी। प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। उसी दौरान युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके उसकी हालत बिगड़ गई। इसको लेकर युवक के परिजनों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed