{"_id":"5cf811dcbdec22073b654208","slug":"155976136716-khatauli-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन
सिखेड़ा। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़कर जेल भेजा है। सिखेड़ा में नाई की दुकान पर ताज मोहम्मद पुत्र इरफान निवासी सिखेड़ा ने उस्तरा मारकर गांव दाहखेड़ी निवासी ट्रक चालक मनव्वर पुत्र खुशी मोहम्मद को घायल कर दिया था। ताज मोहम्मद ने मनव्वर पर तमंचे से फायर भी किया था। गोली लगने से मनव्वर बाल बाल बच गया था। पीड़ित मनव्वर ने ताज मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ताज मोहम्मद थाने का हिस्ट्रीशटर बदमाश है। इस पर थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण बताते हैं कि बदमाश शराब का आदी है। वह शराब के नशे में आए दिन गालीगलौज मारपीट करता रहता था। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात में घेराबंदी कर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। बुधवार को बदमाश का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।