{"_id":"5cf811c9bdec2207514f46b6","slug":"155976134715-khatauli-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वृद्ध के गंगनहर में डूबने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता वृद्ध के गंगनहर में डूबने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता वृद्ध के गंगनहर में डूबने की आशंका
सिखेड़ा । लापता वृद्ध के गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई। परिजनों को गंगनहर किनारे वृद्ध की लाठी, चादर और जूते मिले हैं, जिसको लेकर परिजनों को डूबने की आशंका हुई। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर वृद्ध को गंगनहर में तलाश कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानसठ के गांव कवाल निवासी महमूद पुत्र अमीन खां मंगलवार से लापता है। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने जानसठ थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन में है। परिजनों ने बताया की तलाश करते हुए वे बुधवार को सिखेड़ा गंगनहर पर पहुंचे। जैसे ही गंगनहर पुल से चित्तौड़ा की और चले, तो पटरी पर उनकी लाठी, चादर और जूते रखे हुए थे। जिस कारण परिजनों ने महमूद के डूबने की आशंका जताई है। परिजनों ने इसकी सूचना सिखेड़ा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर गंगनहर में वृद्ध को तलाश कराया, लेकिन अभी तक वृद्ध का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महमूद के परिजनों ने गंगनहर पटरी पर आकर उनके लाठी, डंडे व जूते मिलने पर सूचना दी थी। गोताखोर से गंगनहर में वृद्ध को तलाश कराया।