फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अगवा कर बालक की हत्या की कोशिश

अगवा कर बालक की हत्या की कोशिश

Thu, 06 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर बालक की हत्या की कोशिश
अगवा कर बालक की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव के युवक ने बालक की हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण कर लिया। युवक ने बालक की सिर में ईंटों से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोपी युवक मरणासन्न हालत में बालक को झाड़ियों में फेंककर अपने घर आकर सो गया। बालक अगले दिन बेहोशी की हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।होश में आने पर उसने आरोपी का नाम बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी को जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव खेड़ीरांगढ़ाग निवासी प्रदीप का 10 साल का पुत्र आदित्य कक्षा चार में पढ़ता है। सोमवार की शाम से आदित्य लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की रात को ही परिजनों ने थाने में आदित्य की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव निवासी विनीत को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को गांव का ग्रामीण भैंसी बुग्गी लेकर मेरठ क्षेत्र के दौराला के गांव कैली में बंद पड़े भट्ठे के पास से गुजर जा रहा था। उसने बालक की चप्पल पड़ी देखी। ग्रामीण ने झाड़ियों में जाकर देखा तो प्रदीप का लड़का आदित्य बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसने गांव में पहुंचकर इसकी जानकारी ग्रामीणों और प्रदीप को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने झाड़ियों में से खून से लथपथ बेहोशी में पड़े आदित्य को उठाकर हाईवे पर स्थित सेंट फ्रांसिस हास्पिटल में भर्ती कराया। आदित्य के सिर में ईंटों के प्रहार के निशान थे। होश आने पर आदित्य ने घटनाक्रम बताते हुए परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए गांव के रिश्ते में चचेरे भाई विनीत पुत्र धीर सिंह का ही नाम बताया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विनीत ने आदित्य की हत्या करने के इरादे से अपहरण किया था। विनीत ने आदित्य की हत्या करने के लिए ईंटों से उसके सिर में प्रहार किए। आरोपी सोमवार की रात को ही आदित्य को मरा हुआ समझकर झाड़ियों में डालकर आराम से अपने घर आकर सो गया था। बुधवार को परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में ग्रामीणों ने सीओ से आरोपी को जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने आदित्य के भाई सुमित की ओर से आरोपी विनीत के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विनीत की छाती पर नाखून के निशान मिले
पुलिस ने आदित्य का अपहरण करने के शक में विनीत को सोमवार की रात में ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस को विनीत की छाती पर नाखून के निशान मिले थे, जिनको देखकर पुलिस को शक हो गया था कि विनीत ने ही आदित्य के साथ अनहोनी की है, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आदित्य ने होश आने पर विनीत का ही नाम बताया। गांव में दोस्तों ने भी पुलिस को पूछताछ करने पर बताया था कि आदित्य उनसे बोलकर गया था कि वह विनीत के साथ कहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed