फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैंसी में दो पक्षों में पथराव, अफरातफरी मची, एक घायल

भैंसी में दो पक्षों में पथराव, अफरातफरी मची, एक घायल

Tue, 04 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भैंसी में दो पक्षों में पथराव, अफरातफरी मची, एक घायल
भैंसी में दो पक्षों में पथराव, एक घायल
विज्ञापन

खतौली। धर्मस्थल के चंदे के रुपयों के हिसाब किताब करने को लेकर दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने घर की छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

गांव भैंसी में रविवार की रात को अनवर और इस्लामू पक्ष के लोग धर्मस्थल से नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में इन लोगों में धर्मस्थल के चंदे के हिसाब किताब को लेकर कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इन दोनों पक्षों ने अपनी मकानों की छत पर खड़े होकर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के मकानों के बीच में तेजबीर का मकान है। पथराव में तेजबीर घायल हो गया। इस दौरान किसी ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को गांव में गोलियां चलने की सूचना दी। गोलियां चलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से इस्लामू पुत्र सुक्खा, राशिद व दिलशाद पुत्रगण यासीन, मेहताब पुत्र इस्लामू तथा दूसरे पक्ष से उस्मान, इरफान, इसरार व फुरकान पुत्रगण अनवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को इन सभी आठ लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed