फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जान देने को महिला दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रेक पहुंची

जान देने को महिला दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रेक पहुंची

Fri, 31 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जान देने को महिला दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रेक पहुंची
भोपा। अथाई गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए मुजफ्फरनगर रेल पटरी पर पहुंच गई, जिसको लोगों ने समय रहते बचा लिया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति शराबी है, जो आय दिन उसके साथ मारपीट करता रहता हैं। 11 मई को अपने दोनों बच्चों को लेकर अमृतसर चली गई थी। जहां एक गुरुद्वारे में उसने शरण ली। महिला शुक्रवार सुबह वह किसी तरह मुजफ्फरनगर पहुंच गई और दोनों बच्चों को रेल पटरी पर लेकर खड़ी हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत महिला और उसके दोनों बच्चों को वहां से हटाया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला का नाम पता मालूम कर भोपा पुलिस को जानकारी दी। भोपा पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई। मामले की सूचना पुलिस द्वारा महिला के पति को दे ते हुए उसे थाने बुलाया गया। उसे हिदायत देने के बाद महिला के कहने पर महिला व दोनों बच्चों को उसके सुपुर्द किया। उधर, महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी मनोरोगी है, जिसके चलते वह अक्सर घर कभी भी निकल कर चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed