फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्युत मोटर चोर को जेल भेजा

विद्युत मोटर चोर को जेल भेजा

Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
विद्युत मोटर चोर को जेल भेजा
विद्युत मोटर चोर को जेल भेजा
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने विद्युत मोटर चोर को जेल भेजा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया थाना क्षेत्र के गांव ढ़ांसरी कम्हेड़ा में किसानों के नलकूपों से विद्युत मोटर चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। गांव कम्हेड़ा निवासी शाहिद पुत्र इदरीश को इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से नलकूप की विद्युत मोटर को बरामद किया गया। पुलिस ने चोर शाहिद पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाइक सवार दो घायल
खतौली। मीरापुर रोड पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मेरठ के मवाना निवासी राजेश पुत्र सीताराम अपने दोस्त राहुल पुत्र मूले को साथ लेकर बाइक पर शुक्रवार की सुबह खतौली आ रहा था। इसी दौरान मीरापुर रोड पर सामने से तेजी से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिम से युवक की बाइक चोरी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी आमिर शुक्रवार को बाइक से बुढ़ाना रोड स्थित जिम पर आया था। कसरत करने के बाद वह बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब थी। हरसंभव तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed