{"_id":"5cf16beebdec2207801a77f6","slug":"155932572520-khatauli-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडिया बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नगर की रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले युवक की उसके पति से दोस्ती थी। युवक का उनके घर पर आना जाना रहता था। एक माह पूर्व युवक अपने एक अन्य साथी उनके घर पहुंचा। उसके हाथ में कटोरी थी, जिसमें हलवा था। युवक ने हलवा उसे खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी मोबाइल से वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने के डर से उसने पति को दुष्कर्म की घटना नहीं बताई। 28 मई को दोनों युवक फिर उसके घर पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने दुष्कर्म की घटना की जानकारी पति को दी। एसएसपी को भेजे शिकायती प्रार्थना भेजने की जानकारी पर दोनों युवक शुक्रवार को उनके घर पहुंचे और पति व पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने शिकायत को वापस नहीं लिया तो दोनों को गोली मार देंगे। धमकी से दंपती भयभीत है। पीड़ित ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।