{"_id":"5cead93abdec22070f6800b6","slug":"15588949565-muzaffarnagar-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों का अपहरण, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो युवतियों का अपहरण, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी से बहेड़ी निवासी दो युवतियों का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 साल की बेटी का गांव के ही विशाल ने 21 मई को अपहरण करने की कोशिश की थी। मगर परिजनों ने उनको पकड़ लिया था। बाद में आरोपी द्वारा माफी मांगने पर कोई कार्रवाई नहीं करते हुए युवती को उसकी बहन के यहां शहर के मोहल्ला आर्यपुरी में भेज दिया गया था। पीड़ित का कहना है कि 25 मई को आरोपी विशाल आर्यपुरी से युवती के साथ ही उसकी रिश्तेदार को भी बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आरोपी की बहन के यहां मोहल्ला खादरवाला में पहुंचे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी विशाल व उसके भाई संजीव के साथ ही खादरवाला निवासी आरोपी की बहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।