फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर दबोचा

मुठभेड़ में विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर दबोचा

Sun, 26 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर दबोचा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान विक्की त्यागी गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि चौकड़ा निवासी सोनू शनिवार रात को घिस्सुखेड़ा चौराहे पर किसी बड़ी वारदात के इरादे से खड़ा है। कुटेसरा चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर दी। आरोपी सोनू पुलिस पर फायर करता मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सोनू पुत्र इंद्रजीत को दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बड़ी वारदात करने के इरादे से मौके पर अपने साथियों की इंतजार कर रहा था। आरोपी विक्की त्यागी गैंग का शार्प शूटर रहा है और वर्ष 2014 में वह जेल पुलिस के हैड कांस्टेबल चुन्नी लाल हत्याकांड में संलिप्त रह चुका है। फिलहाल वह थाना क्षेत्र से मारपीट के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed