फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी संग फरार युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रेमी संग फरार युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 26 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग फरार युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मीरापुर। मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती करीब दो माह पूर्व क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला निवासी युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बहसूमा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती ने घर से भागने के बाद प्रेमी संग शादी भी कर ली थी और उसी के घर पर रह रही थी। रविवार को युवती थाने पहुंची और अपने प्रेमी (पति) पर उत्पीड़न करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने बहसूमा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिजन भी थाने आ पहुंचे। पूछताछ के बाद युवती को बहसूमा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला बहसूमा थाने में दर्ज है। इसके चलते उसे बहसूमा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जो भी कार्रवाई होगी, वह बहसूमा थाना पुलिस के द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed