{"_id":"5ce59077bdec22070352b960","slug":"155854865016-muzaffarnagar-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईटी कॉलेज में हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीआईटी कॉलेज में हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआईटी कॉलेज में हमले का सरगना गिरफ्तार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित बीआईटी इंस्टीट्यूट के आयुर्वेदिक कॉलेज में तीन दिन पूर्व हुए हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मोंटी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश देने के साथ ही अज्ञात हमलावरों को चिह्नित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
बीआईटी इंस्टीट्यूट के आयुर्वेदिक कॉलेज में 20 मई की दोपहर दो बोलरो में आए 15 से अधिक हमलावरों ने कैंपस में घुसकर बीएएमएस के छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया था, जो भी छात्र-छात्रा हमलावरों के सामने पड़ेे, उन्हीं को लाठी-डंडों व हॉकियों से पीटकर घायल कर दिया गया था। हमले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। हमले के विरोध में मंगलवार को छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने बीआईटी इंस्टीट्यूट में जमकर हंगामा करते हुए मेन गेट व लैब की तालाबंदी भी कर दी थी। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने कॉलेज प्रबंधन व अभिभावकों के बीच वार्ता कराते हुए मामले को बमुश्किल शांत किया था। वार्ता में कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि का भी आश्वासन दिया था। वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच दहशत के मद्देनजर कॉलेज परिसर में पुलिसबल भी तैनात रहा। उधर, थाना पुलिस ने हमले में शामिल रहे मुख्य आरोपी बिजनौर जनपद के नगीना निवासी रोहित पुत्र रामसिंह को मोंटी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि नगीना निवासी रोहित हमले का मुख्य आरोपी है, जिसे मोंटी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
चार अप्रैल के विवाद में किया गया था हमला
मीरापुर। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि हमले के मुख्य आरोपी रोहित ने पूछताछ में बताया है कि चार अप्रैल को कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उनकी कुछ छात्राओं से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें रोहित के साथ ही उसके तीन अन्य साथी भी घायल हो गए थे। रोहित का कहना है कि इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, जिसका बदला लेने के लिए ही बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में घुसकर बीएएमएस के छात्र-छात्राओं पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
बॉक्स ............
हमले के तीसरे दिन भी पसरा रहा खौफ
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित बीआईटी के आयुर्वेदिक कॉलेज में तीन दिन पूर्व बीएएमएस के छात्र-छात्राओं पर हुए हमले की दुस्साहसिक वारदात के तीसरे दिन भी कॉलेज कैंपस में खौफ पसरा रहा। छात्र-छात्राओं ने क्लासेस ज्वाइन करने के बाद कॉलेज कैंपस में घूमने से परहेज किया। वहीं, तनाव के चलते कॉलेज कैंपस में बुधवार को भी पुलिसकर्मी तैनात रहे।
-