{"_id":"5c2673dbbdec22572a20e588","slug":"151546023899-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी कर फल व्यापारी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी कर फल व्यापारी को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी करके धोखाधड़ी के मामले में नामजद फल व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कश्मीर से 25 लाख रुपयों का सेब खरीद करके लाया था। पुलिस व्यापारी को गिरफ्तार करके अपने साथ कश्मीर ले गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के थाना शोपुर के एसआई प्रवेज ने बताया कि खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी फल व्यापारी शानआलम उर्फ सोनी ने दो माह पूर्व कश्मीर के एक व्यापारी से 25 लाख रुपयों की कीमत का सेब खरीदा था। इसने कश्मीर के व्यापारी के 25 लाख रुपये नहीं दिए। उसने शानआलम के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। शुक्रवार को कश्मीर की पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नामजद आरोपी व्यापारी को पकड़ने के लिए मोहल्ला देवीदास में उसके घर पर छापा मारा। कश्मीर पुलिस ने नामजद आरोपी शानआलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापेमारी को लेकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके अपने साथ कश्मीर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।