फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तारीख पर आई महिला से मारपीट, धमकी

तारीख पर आई महिला से मारपीट, धमकी

Wed, 19 Dec 2018 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
तारीख पर आई महिला से मारपीट, धमकी
अदालत परिसर में महिला से मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोर्ट में तारीख पर आई शाहपुर क्षेत्र की महिला के साथ प्रतिवादी पक्ष ने कचहरी परिसर में गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर महिला को धमकियां दी गईं। पुलिस ने महिला को बचाकर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया, जहां उसने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

शाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला का वहीं के कुछ लोगों के साथ वाद कोर्ट में विचाराधीन है। महिला के अनुसार मंगलवार दोपहर वह कोर्ट में तारीख पर आई थी, जहां प्रतिवादी पक्ष भी मौजूद था। आरोप है कि तारीख के बाद घर लौटते समय प्रतिवादी पक्ष ने महिला के साथ गालीगलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की। इसके साथ ही उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। महिला की शिकायत पर डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सिविल लाइंस थाने भेज दिया। वहां महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed