{"_id":"5be8758ebdec22694e6b8180","slug":"151541961102-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता से रुड़की स्थित ससुराल में उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। मारपीट में महिला का तीन माह का गर्भ भी गिर गया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पूर्व रुड़की निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही देवर उस पर बदनीयती रखते हुए छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि छह नवंबर को पति की गैर मौजूदगी में देवर ने देर रात विवाहिता के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया, जिसके बाद उसने उसी समय ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने लोकलाज के चलते किसी से नहीं बताने की हिदायत दी। पीड़िता के अनुसार नौ नवंबर को भाई, बहन व बहनोई उससे मिलने ससुराल पहुंचे, जिन्होंने ससुराल वालों से घटना का विरोध किया तो ससुराल पक्ष ने उनके सामने ही विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उसका तीन माह का गर्भ भी गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर यहां आए, जिसके बाद से उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवर के साथ ही अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।