{"_id":"5b1ad1fe4f1c1b64068b5354","slug":"151528484350-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना समिति पर खाद में मिली घटतौली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहाना समिति पर खाद में मिली घटतौली
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। किसानों की शिकायत पर विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से की गई जांच में सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना में बेचे जा रहे खाद में घटतौली मिली। साथ ही किसानों से दस रुपये अधिक दाम वसूला जा रहा था। इस संबंध में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान की ओर से रोहाना समिति और प्रभारी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रोहाना क्षेत्र के किसानों ने आईजीआरएस के जरिए शिकायत की थी कि सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना पर किसानों से खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूला जा रहा है। तीन दिन पहले की गई शिकायत को विधिक माप विज्ञान विभाग ने गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान हरीशचंद्र प्रजापति ने बताया कि किसानों की शिकायत पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि किसानों से खाद के एक बोरे के निर्धारित मूल्य 295 के बजाए दस रुपये अधिक 305 रुपये वसूला जा रहा था। इस दौरान कृभको खाद के बोरों की तौल कराई गई तो हर बोरे में करीब 800 ग्राम खाद की घटतौली मिली। इसके अलावा समिति पर खाद तौलने के लिए मशीन भी उपलब्ध नहीं थी। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में रोहाना समिति और समिति के प्रभारी के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।