{"_id":"5b1833994f1c1b8c278b4625","slug":"151528312729-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेढ़ काटने पर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेढ़ काटने पर संघर्ष
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। खानपुर के जंगल में उमरपुर के ग्रामीणों ने धारदार हथियारों से हमला कर खानपुर निवासी पिता-पुत्रों समेत छह परिजनों को गंभीर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। घटना को लेकर दोनों गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मंगलसेन कश्यप अपने भाई रणधीरा के साथ बुधवार की शाम अपने खेतों पर काम कर रहा था। पड़ोस में उमरपुर निवासी काला कश्यप पक्ष के खेत है। खेत की मेढ़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि काला, मनोज, प्रवेश आदि ने मंगलसेन और रणधीरा पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर मंगलसेन के पुत्र विपिन, मोनू और पत्नी राकेश के अलावा परिवार का ही पिंकू पुत्र ब्रजपाल मौके पर पहुंचे। इसी बीच उमरपुर के ग्रामीण भी आ गए। आरोप है कि उमरपुर के आरोपियों ने हमला कर विपिन, मोनू, उनकी मां राकेश और पिंकू को भी गंभीर घायल कर दिया। हमले की सूचना पर दोनों गांव के ग्रामीण आमने सामने आ गए। सूचना मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ हरिराम यादव बुढ़ाना, फुगाना, भौराकलां, शाहपुर, रतनपुरी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना को लेकर दोनों गांव के लोगों में तनाव बना है।