{"_id":"5a5f9edc4f1c1b6e268b4f56","slug":"151516216028-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गोवंश की सूचना पर दौड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गोवंश की सूचना पर दौड़ी
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गोवंश की सूचना पर दौड़ी
रतनपुरी।
गंगनहर पटरी पर गोकशी के लिए गोवंश लाए जाने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मंगलवार देर रात को रतनपुरी पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर गोकशी के लिए बछड़े उतारे जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार कसाना पुलिस बल के साथ तुरंत गंगनहर पटरी पर पहुंचे। वहां जाकर जांच पड़ताल करने पर मामला कुछ और ही निकला। इस मामले में पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक तहसील सरधना के एसडीएम से अनुमति लेकर खेतों में घूम रहे आवारा बछड़ों को भरकर हस्तिनापुर की गौशाला में छोड़ने के लिए जा रहा था। लेकिन उसने मौका देखकर सभी बछड़ों को गंगनहर पटरी पर ही उतार दिए। बछड़े कैंटर से उतरकर इधर उधर खेतों में घुस गए।
भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने तीन जनवरी से नौ जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 15-68 करोड़ रुपये संबंधित समितियों को भेज दिया है।