फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी करने  वाले दो गिरफ्तार
ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों से ट्रेन यात्रियों से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन और अवैध असलाह बरामद हुए। पकड़े गए दोनों बदमाश शातिर किस्म के हैं, जो पहले भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं। रेलवे पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।

एसओ जीआरपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरोगा जगत सिंह रेलवे पुलिस कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किए गए छह मोबाइल और दो चाकू बरामद हुए। जीआरपी थाने पर लाकर की गई पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रविकुमार कश्यप पुत्र भागमल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाइन और नौशाद उर्फ बोढा पुत्र अनीस निवासी किदवईनगर खालापार बताए। एसओ ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो ट्रेनों में लूट व मोबाइल फोन और अन्य सामान की चोरी करते हैं। दोनों नईमंडी, शहर कोतवाली, पुरकाजी थानों से लूट और चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। ये स्टेशन पर चोरी की नियत से घूम रहे थे। दोनों को चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed