फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बहन की ससुराल में मारपीट, हंगामा

बहन की ससुराल में मारपीट, हंगामा

Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बहन की ससुराल  में मारपीट, हंगामा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। अपनी बीमार बहन का हालचाल जानने आए भाइयों की उसके ससुरालियों से मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना भोपा के ग्राम जोली निवासी वजीर की पुत्री अमीर फातमा का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना निवासी फरमान से हुआ था। वह कुछ समय से बीमार चल रही है। बृहस्पतिवार को परिजन उसका हालचाल जानने ग्राम गोधना आऐ थे, जहां से वह उसे अपने घर ले जाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस पहुंची और मौके पर मिले छह लोगों को थाने ले आई। गांव के कुछ जिम्मेदार लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में समझौता कराया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए विवाहिता के पति फरमान और उसके भाई शेरअली का शांतिभंग में चालान कर बाकी लोगों को थाने से रिहा कर दिया।
विज्ञापन


मिल कर्मी को बंधक बनाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गन्ना पर्ची का कम इंडेंट को लेकर किसानों ने मिलकर्मी को बंधक बना लिया और किसानों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने तक मिलकर्मी को बंधक बनाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तम शुगर मिल का कर्मचारी आशीष शर्मा ग्राम खाईखेड़ी में गन्ने की पर्ची लेकर गया था। जिसे किसानों ने कम पर्ची लाने का आरोप लगाकर बंधक बना लिया। फोन पर मिल के डीजीएम केन को मामले की जानकारी दी। किसानों का आरोप है कि डीजीएम ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जिससे गुस्साए किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक मिलकर्मी को बंधक बनाए रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू के जिला सचिव धीरज त्यागी, रजत त्यागी, राजपाल सिंह, साहब सिंह, नत्थू त्यागी, रामभूल त्यागी, सुशील त्यागी, भूषण त्यागी, नितिन, अरविंद त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।

बस की टक्कर से महिला की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बाईपास पर एक बस की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बृहस्पतिवार सांय करीब पांच बजे उत्तराखंड के ग्राम टिकौला निवासी परवेज अहमद अपनी पत्नी अफसाना व अपने एक वर्षीय बच्चे इंसा और अपनी भाभी जूली के साथ पुरकाजी से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर ग्राम भूराहेड़ी के निकट हरिद्वार की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से जूली की मौके पर ही मौत हो गई और पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed