फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रसव के दौरान महिला की मौत

प्रसव के दौरान महिला की मौत

Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की मौत
प्रसव के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। गांव कुतुबपुर निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत एक झोलाछाप महिला चिकित्सक की कथित लापरवाही के कारण हुई है। मृतका अपने पीछे नवजात बच्ची को छोड़ गई।
गांव कुतुबपुर निवासी गर्भवती महिला बबीता को प्रसव पीड़ा के चलते मीरापुर की झोलाछाप महिला डॉक्टर के यहां लाया गया। प्रसव पीड़ा के दौरान बबीता ने एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान महिला को अधिक रक्तस्राव हुआ। अधिक खून बहने के कारण महिला की हालत बिगड़ती चली गई। कथित डॉक्टर ने पीड़िता की हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन पीड़िता को गांव ले गए, लेकिन कुछ ही देर बात ही उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिजन मामले को लेकर थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में सुलह सफाई के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के महिला का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक पलटा, 12 घंटे लगा जाम
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। शुक्रवार देर रात भूसे से लदे एक ट्रक के पलट जाने से हाईवे पर करीब 12 घंटे जाम रहा। जाम में दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने बिजनौर से दो क्रेन मंगाकर किसी तरह जाम खुलवाया। दोपहर बाद भी यातायात सामान्य नहीं हुआ। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग का मीरापुर से बैराज तक का हाईवे पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में परिवर्तित हो चुका है। इन गड्ढों से निकलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर रात बिजनौर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा भूसे से लदा ट्रक मीरापुर के सैनी भट्ठे तिराहे के निकट पलट गया। इस ट्रक के पलटने से हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। रात्रि में हुई भारी वर्षा से स्थिति और भयंकर हो गई। बिजनौर से मीरापुर लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। छोटे वाहन चालकों ने गांव देहात के रास्तों से अपने वाहनों को निकालकर किसी तरह आगे की ओर गए। उधर, जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी मेहनत करनी पड़ी। बिजनौर से दो क्रेन मंगवाकर ट्रक को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया गया, लेकिन देवल तक वाहनों के आमने-सामने आने से दोपहर बाद तक यातायात सामान्य नहीं हो पाया। हाईवे क्षतिग्रस्त होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना संभव है। जाम में फंसे लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा को हवाई बताते हुए कहा कि गड्ढामुक्त सड़कें देने का वायदा जनता के साथ धोखा सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में बाइक चोर पकड़ा
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार रात उपनिरीक्षक राजेंद्र गिरि अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रामराज रोड टूटी पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका, मगर बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश नजर मौहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र नूर मौहम्मद निवासी नंगला चांद थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ का है। बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की गई। बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली क्षेत्र के थाना मंडावली से चोरी गई अल्टो कार पर दर्ज है। उससे एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस व नाल में फंसा एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य है। उधर, मीरापुर की खतौली रोड स्थित नई बस्ती निवासी भूरा पुत्र आस मौहम्मद को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed