{"_id":"59a5b87d4f1c1bf5278b46e0","slug":"151504032893-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पैसों सहित थैला छीना, कुंडल व पाजेब छपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से पैसों सहित थैला छीना, कुंडल व पाजेब छपटी
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से जेवरात और नकदी लूटी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सरेआम महिला से बाजार में दो युवकों ने पैसों समेत थैला छीन लिया। साथ ही कुंडल और पाजेब लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
गांव खानपुर निवासी नरेश पत्नी राजबीर मंगलवार को खतौली में डॉक्टर के यहां दवाई लेने के लिए आई थी। महिला के मुताबिक अशोका बाजार में उसको दो युवक मिले। इन युवकों ने महिला को रोक लिया और इधर उधर की बातें करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के हाथों से थैला छीन लिया और दूसरे युवक ने सोने के कुंडल और पैरों से चांदी की पाजेब लूट ली। पीड़िता ने बताया कि थैले में पांच हजार रुपये की नकदी थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों को पकड़ कर नकदी, कुंडल और पाजेब बरामद करने की गुहार लगाई है।