{"_id":"59a31cc94f1c1b04118b4a8a","slug":"151503861961-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर से पौने दो लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधीनगर से पौने दो लाख की शराब पकड़ी
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर से पौने दो लाख की शराब पकड़ी
मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने नईमंडी पुलिस के साथ गांधीनगर में छापा मारकर तीन कारों में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 48 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है, जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों कारों को कब्जे में लेकर एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि बाकी तस्कर फरार हो गए।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांधीनगर में कुछ तस्कर हरियाणा से शराब लाकर बेच रहे हैं। जानकारी पर आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने नईमंडी कोतवाली पुलिस के सहयोग से गांधी नगर में छापे की कार्रवाई की। मौके से एक शराब तस्कर पंकज पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव सनौता, फलावदा, मेरठ को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी तस्कर फरार हो गए। यहां मौजूद तीन कारों की तलाशी लेने पर उनमें से 48 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली, जिनमें से 44 पेटी रेस और 4 पेटी ट्रिपल नाईन मार्का की हैं। बरामद शराब की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। उधर, आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने भोपा के बेलड़ा के पास 35 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। शराब तस्कर टीम को देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।