{"_id":"5984d0e14f1c1b1f3f8b46b9","slug":"151501876449-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लोगों पर मुकदमें, 9 के लिए मांगी अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 लोगों पर मुकदमें, 9 के लिए मांगी अनुमति
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 लोगों पर मुकदमे, नौ के लिए मांगी अनुमति
मुजफ्फरनगर। एफएसडीए ने जनपद के 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि नौ लोगों के खिलाफ वाद दायर करने के लिए आला अधिकारियों से अनुमति मांगी है। इसके साथ ही शहरभर में करीब दर्जनभर व्यापारियों को नमूने फेल होने पर नोटिस भेजे गए हैं। वहीं, शुक्रवार को अधिकारियों ने शामली बाईपास, रुड़कली और बघरा मार्ग पर दूध-मावे के साथ नुडल के दस सैंपल भरकर लखनऊ भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने जुलाई माह में नमूने फेल आने के कारण शहर और देहात के करीब 40 छोटे-बड़े व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज कराए हैं। सभी के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। साथ ही नौ व्यापारियों के खिलाफ एसीजेएम की कोर्ट में वाद दायर करने के लिए आला अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही जुलाई माह में लखनऊ से आई नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर करीब 30 व्यापारियों को नोटिस भेजे गए हैं। इन्हें एक माह का समय देकर अपने माल की खुद जांच कराने का मौका दिया है। उसके बाद विभाग अपनी कार्रवाई करेगा।
उधर, शुक्रवार सुबह एफएसडीए की टीम ने रुड़कली और तेवड़ा गांव के संपर्क मार्ग पर चेकिंग की। टीम ने चार गाड़ियों में जा रहे करीब नौ कुंतल मावे को पकड़ा है। भंडूर पुलिस चौकी के निकट मावों के सैंपल लिए गए हैं। इसके बाद बघरा मार्ग पर नुडल लेकर जा रही गाड़ी से सैंपल भरे गए। बाद में टीम जांच करती हुई शामली बाईपास पहुंची। यहां से गुजर रही मावा और दूध की गाड़ियों से करीब सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए हैं। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर छापेमारी अभियान तेज किया गया है। शुक्रवार को भी टीम ने कई स्थानों से दूध-मावे के करीब 10 सैंपल भरकर लखनऊ जांच के लिए भेेजे हैं।