फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

Tue, 02 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
बंद मकान से नगदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला शाहरमजुद्दीन में चोरों ने बंद मकान में घुसकर वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही हजारों की नगदी चोरी कर ली।

क्षेत्र के निवासी मास्टर अफजाल का पूरा परिवार रविवार को रिश्तेदारी में हो रहे शादी समारोह में गया था। घर पर ताला लगा था। इसी दौरान रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए तथा दरवाजों पर लगे ताले तोड़ दिए। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह परिवार वापस आया तो ताले टूटे हुए मिले। देखने पर पता चला कि चारों ने घर में बने कई कमरों को पूरी तरह खंगाला हुआ है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed