फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिबेट में युवक से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

डिबेट में युवक से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
डिबेट में युवक से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पीएम व सीएम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर युवक से मारपीट मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कमला नेहरू वाटिका में चार दिन पूर्व एक न्यूज चैनल द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइव डिबेट कराई जा रही थी। इसी दौरान गांव सरवट निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने पुलवामा के आतंकी अटैक को लेकर कुछ कह दिया। इस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उक्त युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला शासन तक पहुंचा था, जिसके बाद शासन के आदेश पर आनन-फानन में सिविल लाइंस थाने में मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि मामले में मारपीट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी विकास गर्ग, हरिपुरम कूकड़ा निवासी आशीष शर्मा, रामपुरी निवासी मोहित त्यागी और आवास विकास कॉलोनी निवासी विपुल शर्मा शामिल हैं। हालांकि सात साल से कम सजा का प्रावधान होने के चलते चारों आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed