{"_id":"5c65bbb8bdec22094a2c85cb","slug":"141550171064-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों के खिलाफ निगम की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरों के खिलाफ निगम की छापेमारी
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए मॉर्निंग रेड का फॉर्मूला तैयार किया है। इसके लिए छह लोगों की विशेष टीम का गठन भी किया गया है। पहले ही दिन टीम ने नगर के अलग अलग इलाकों में सुबह छापेमारी कर 25 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। जिनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी के तहत निगम ने सुबह छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। जिसमें अवर अभियंता अश्वनी कुमार, शशिकांत, मो. जीशान, रियासत, सन्नी कुमार और रिंकू आदि को शामिल किया गया। बृहस्पतिवार को टीम ने पहले दिन नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक, सराय मालियान, सराय काहरान, टपरी, कोहला बस्ती और पठानपुरा की नई बस्ती में सुबह छह बजे छापेमारी की। जहां उन्होंने धर्मपाल, ओमबीर, बुद्धु, सोहन लाल, धनुषपाल, राजपाल, दीपक, संदीप, राजेंद्र, मोहर सिंह, सुरेंद्र, बाबू, ब्रह्मपाल सिंह, नौशाद, फुरकान, इदरीस और वसीम समेत 25 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। अवर अभियंता अश्वनी कुमार की ओर से सभी लोगों के विरुद्ध कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निगम के एसडीओ अमित कुमार त्यागी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मॉर्निंग रेड के तहत सुबह छह बजे से लगातार छापेमारी की जाएगी। जो कोई भी बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।