फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पैसे मांगने पर हुई मारपीट में पांच घायल

पैसे मांगने पर हुई मारपीट में पांच घायल

Tue, 08 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पैसे मांगने पर हुई मारपीट में पांच घायल
पैैसे मांगने पर हुई मारपीट, 5 घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना। शादी की फोटो एलबम और वीडियो के पैसे मांगने पर एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के फोटोग्राफर की दुकान पर हमला कर दिया। मारपीट में फोटोग्राफर और उसके भाई के साथ पांच लोग घायल हो गए। हमलावर आरोपियों द्वारा हवाई फायर करने से बाजार में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी कश्मीर और उसके भाई जसवीर का कस्बे के भारत सिनेमा तिराहे पर फोटो स्टूडियो है। सोमवार दोपहर कश्मीर और जसवीर दोनों भाई अपने स्टूडियो में थे। आरोप है कि कुछ समय बाद नाजिम अपने भाइयों और परिवार के 8 से 10 युवकों के साथ दुुकान पर आया। युवकों ने फोटोग्राफर की दुकान पर हमला कर कैमरे और कंप्यूटर तोड़ दिए। विरोध करने पर हमलावरों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान अचानक दुकान पर आए नसीरपुर निवासी विपिन ने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी। मारपीट में विपिन और बीच बचाव में आए अमित व कुलदीप भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को समझाकर माहौल पर काब किया। घटना की तहरीर जसवीर ने दी है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed