{"_id":"5c1945febdec2257043b7867","slug":"141545160190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने पूर्व हुई लूट की तर्ज पर ही हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर ढाई महीने बाद लूटपाट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन स्टेट हाईवे पर रोहाना में स्थित ढाबों पर करीब ढाई माह पूर्व भी इसी तर्ज पर होटल कर्मचारियों व ट्रक चालक-क्लीनरों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया गया था। लुटेरों ने एक-एक कर होटल कर्मियों व ट्रक चालकों को एक कमरे में ले जाने के बाद जमकर लूटपाट की थी, जिसके बाद वे खेतों में घुसकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। उक्त लूटकांड में शहर कोतवाली पुलिस ने कई लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब करीब ढाई माह बाद एक बार फिर उसी तर्ज पर होटल चमकीला पंडित ढाबे पर कर्मचारियों व ट्रक चालकों को बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्ववर्ती लूटकांड की ही भांति बदमाश एक-एक कर होटल पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग कर खेतों के रास्ते से फरार हुए। पूरी वारदात ठीक उसी तर्ज पर अंजाम दी गई, जैसे पूर्व में हुई थी। इसके चलते थाना पुलिस अब उक्त लूटकांड में जेल भेजे गए लुटेरों की रिहाई पर नजरें गड़ाए हुए है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पूर्व की लूट में जेल भेजे गए लुटेरों का भी कोई जुड़ाव इस वारदात से हो सकता है, जिसके चलते जेल भेजे गए लुटेरों को एक बार फिर से टटोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।