{"_id":"5c100575bdec224146724e93","slug":"141544553845-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बड़े पदाधिकारी की थाने में धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के बड़े पदाधिकारी की थाने में धुनाई
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पदाधिकारी की थाने में धुनाई
मुजफ्फरनगर। दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा संगठन के एक बड़े पदाधिकारी पुलिस की बदसलूकी का शिकार हो गए। चीता मोबाइल के दो पुलिसकर्मियों ने भाजपा पदाधिकारी की धुनाई कर दी। सांसद और भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ ही एसएसपी व एसपी सिटी भी थाने पहुंचकर पूरे घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर भाजपाइयों के गुस्से को बमुश्किल शांत किया गया।
रुड़की रोड स्थित मकान में रहने वाले दो पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पूर्व काफी देर से कहासुनी हो रही थी। शुरूआत में पुलिस ने थाना परिसर से ही दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद के तूल पकड़ने पर चीता मोबाइल के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पास ही स्थित ऑफिस से भाजपा संगठन के एक बड़े पदाधिकारी भी शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने भाजपा पदाधिकारी को नहीं पहचानते हुए उनसे परिचय मांगा तो उनके बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ा तो भाजपा पदाधिकारी भी पुलिसकर्मियों से उलझ गए, जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने उक्त पदाधिकारी की सार्वजनिक रूप से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सांसद समेत अन्य पार्टी नेता भी आनन-फानन में थाने जा पहुंचे। उधर, मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी थाने जा पहुंचे। इसके बाद तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।