फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवको ने बारातियों को पीटा

युवको ने बारातियों को पीटा

Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवको ने बारातियों को पीटा
युवकों ने बारातियों को पीटा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लिफ्ट लेकर बारातियों की बस में चढ़े युवकों ने मदीनपुर गांव के जंगल में सड़क पर बस को रुकवा दिया। अचानक गन्ने के खेत से निकले आधा दर्जन युवकों ने बस में चढ़कर बारातियों के साथ मारपीट की। घटना से क्षुब्ध बारातियों ने बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मदीनपुर गांव के पास जाम लगाया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बारातियों को समझाकर जाम खुलवाया।

बागपत जनपद के गांव असारा से ग्रामीण कल्लू के बेटे शाहरुख की बारात गांव हरसौली गई थी। रविवार को शाम करीब छह बजे निकाह के बाद बारात रुखसत होकर वापस असारा जा रही थी। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर उमरपुर पुलिस चौकी के पास सड़क पर खडे़ दो युवक लिफ्ट लेकर बारात की बस में बैठ गए। मदीनपुर गांव के पास लिफ्ट लेकर बस में चढे़ दोनों युवकों ने बारातियों की बस को रुकवाया। आरोप है कि बस के रुकते ही गन्ने के खेत से निकले कई युवक बारातियों की बस में चढ़ गए। युवकों ने बस में चढ़ते ही मारपीट आरंभ कर दी। युवकों ने बारातियों के सामान में भी तोड़फोड़ की। मारपीट करने वाले युवक कई बारातियों से उनके मोबाइल भी छीनकर ले गए। इस घटना में मारपीट के कारण आरिफ, सोनू व शहरयार को चोट लगी है। घटना से क्षुब्ध बारातियों ने बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बारातियों ने सीओ को बताया कि सड़क पर दौड़ लगाने वाले युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। सड़क पर दौड़ लगाने वाले युवक किस समुदाय के थे, इसके बारे में बारातियों ने कुछ नही बताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर बारातियों ने जाम खोल दिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैन्तुरा के अनुसार समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को प्राप्त नही हुई थी। उन्होंने कहा कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed