{"_id":"5b1d72ff4f1c1bb0318b62f9","slug":"141528656639-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक की हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपक की हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। वहलना गांव के दीपक की मौत गर्दन पर गंभीर चोट के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक छात्र के पिता ने किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। उसने भी बेटे की हत्या की आशंका जताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी। तब माना गया था कि किसी हिंसक जानवर ने उसकी गर्दन पर हमला किया है।
शहर कोतवाली के गांव वहलना निवासी सोहन का 14 वर्षीय बेटा दीपक शुक्रवार सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। जो लौट कर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में खेतों पर गए तो वहां दीपक का शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन पर गहरे घाव थे। शरीर पर भी निशान थे। तब उसके पिता सोहन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को सोहन ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर अपने बेटे दीपक की हत्या की आशंका जताई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपक की मौत गर्दन पर गहरी चोट के कारण हुई थी। उसके पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।