फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खादर में शराब की दो भट्ठियां पकड़ी

खादर में शराब की दो भट्ठियां पकड़ी

Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खादर में शराब की दो भट्ठियां पकड़ी
भोपा। पुलिस ने खादर क्षेत्र से शराब की दो भट्ठियां पकड़ी हैं। मौके से 200 लीटर शराब सहित शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। 2000 लीटर लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की चौकी शुक्रताल प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ के खादर क्षेत्र के दलदल जंगल में घेराबंदी करते हुए मौके पर चल रही दो भट्ठियां पकड़ ली। शराब बना रहे चार आरोपियों में से पुलिस ने तीन लोगों कुलदीप, मंजीत, सूरजभान निवासीगण बिहारगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी प्रताप फरार हो गया। मौके से 200 लीटर शराब, यूरिया, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। दो हजार लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी लेखराज सिंह ने बताया कि दूसरी ओर शराब के आरोप में सुमरा, जनेश्वर, कलवा निवासीगण तौफिर को भी 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सीओ मौहम्मद रिजवान ने थाने पर प्रेसवार्ता कर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लापता चालक मिला, पुलिस को राहत
भोपा। भोकरहेड़ी से लापता चालक निरगाजनी पावर हाउस के पास से मिला। पुलिस ने राहत की सांस ली है। वह बृहस्पतिवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी रजनीश उर्फ लालू थाना क्षेत्र के गांव फिरौजपुर में अपनी रिश्तेदारी में रहता है। थाना ककराली क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी सतीश के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वह चालक के रूप में रहता है। बृहस्पतिवार रात वह शुक्रताल गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर खाईखेड़ी के लिए चला था। भोकरहेड़ी से वह गायब हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा देख लोगों को शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाया और चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह वह निरगाजनी पॉवर हाउस के पास से मिला, जिसे परिजन थाने ले आए। एसएसआई ने बताया कि चालक ने शराब का अधिक सेवन कर रखा था, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे गन्ने बाईक सवार युवकों को लग गए, जिनसे घबराकर वह ट्रैक्टर छोड़ नशे में पैदल ही चल दिया और निरगाजनी पावर हॉउस के पास नशे में पड़कर सो गया था।


प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपा
भोपा। ककराला गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।थाना क्षेत्र के गांव ककराला में थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी रिश्तेदारी ककराला में रहकर पेपर दे रही थी। उधर, पास के ही गांव का युवक भी उसी गांव में रहकर पेपर दे रहा था। दोनों में कुछ दिनों पहले प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। ब्रहस्पतिवार रात प्रेमी जोडा एक मकान में था, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। कुछ लोगों मामले को सुलझाने में लगे हुए थे।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed