{"_id":"5a7b48a54f1c1baa1b8b62bf","slug":"141518028965-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकनपुर में ग्रामीण ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुकनपुर में ग्रामीण ने फांसी लगाई
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुकनपुर में ग्रामीण ने फांसी लगाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर निवासी जिले सिंह (55) मंगलवार रात अपने घर में सोया था। सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो उन्हें जिले सिंह का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिला। जिले सिंह की हालत देखकर घर में कोहराम मच गया, जिस पर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। मृतक के बेटे प्रवेश ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की, परंतु वह फांसी के कारण नहीं बता पाए।
स्टेशन पर युवक अचेत मिला
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने उठा कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक के पास कुछ नहीं मिला। माना जा रहा है कि उसे जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है।
दुकान में गोकशी पकड़ी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने महमूदनगर में एक दुकान में गोकशी कर रहे दो भाइयों को गिरफ्तार कर करीब दो क्विंटल मांस और उपकरण बरामद किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि महमूदनगर में एक दुकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां सलमान और उसका भाई शाहवेज गोकशी करते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 180 किलो मांस, खाल, उपकरण और एक तमंचा बरामद हुआ।