{"_id":"59c6afe74f1c1b2a688b61c7","slug":"141506193383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नगदी और जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नगदी और जेवरात उड़ाए
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नगदी और जेवरात उड़ाए
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा गांव में बाहरी छोर पर रहने वाले इकराम के घर में घुसकर चोरों ने 20 हजार की नगदी, कीमती कपड़े और जेवरात साफ कर दिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
कुटेसरा गांव के सुलेमान पट्टी में बाहरी तरफ इकराम का परिवार रहता है। शुक्रवार रात में वह ऊपर के कमरे में परिजनों के साथ सोया था। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर तमाम सामान खंगाल दिया। उसमें रखे करीब 20 हजार नगद, सोने और चांदी के गहने और कीमती कपड़े लेकर आरोपी रफू-चक्कर हो गए। चोर बाहर से ताला लगाकर गए थे। सुबह परिजनों को जाग होने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को इत्तिला दी।
वारंटी को कोर्ट में पेश किया
छपार। फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। गांव खिंदड़िया निवासी अशोक 25 आर्म्स एक्ट में लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था।