{"_id":"59aefc2f4f1c1b10088b46f3","slug":"141504640047-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मरीज को अश्लील मैसेज भेज रहा कंपाउंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला मरीज को अश्लील मैसेज भेज रहा कंपाउंडर
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला मरीज को अश्लील मैसेज भेज रहा कंपाउंडर
मुजफ्फरनगर। डॉक्टर के यहां इलाज करा रही एक महिला को कंपाउंडर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का नईमंडी में ही एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। आरोप है कि चिकित्सक के क्लीनिक पर कार्यरत कंपाउंडर ने पर्चे पर नंबर लिखने के बहाने महिला का मोबाइल नंबर लिया था। आरोप है कि इसके बाद कंपाउंडर लगातार पीड़िता को अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने कंपाउंडर को समझाने का प्रयास किया, मगर वह बाज नहीं आया। परेशान होकर पीड़िता के पति ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ नईमंडी पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।