फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को कारावास और जुर्माना की सजा

छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को कारावास और जुर्माना की सजा

Sat, 12 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक को  कारावास और जुर्माना की सजा
छेड़छाड़ के मामले में चार साल की कैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले को चार साल का कैद और जुर्माना की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना खतौली पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह कक्षा 12 की छात्रा है और उसकी उम्र 17 वर्ष है। उसके गांव निवासी विक्की उर्फ विकास पुत्र बालेश्वर कालेज जाते हुए रास्ते में छेड़ता था। घटना के दिन 30 सितंबर 2014 को जब वह स्कूल से वापस आ रही थी तो रास्ते में विक्की ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। इस मुकदमें की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामसुद्ध सिंह की अदालत संख्या 8 में हुई। लोक अभियोजक पोक्सो पुष्पेंद्र मलिक ने पैरवी करते हुए गवाह, अपनी दलील तथा सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त विक्की उर्फ विकास को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का दोषी करार देते हुए पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत चार वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed